केंदुआ गांव में डायरिया से छह आक्रांत

बोआरीजोर : प्रखंड के दलदली गोपालपुर पंचायत के केंदुआ गांव में डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. केंदुआ के छह लोग डायरिया की चपेट में आकर बोआरीजोर सीएचसी में भरती हैं. सभी को चिकित्सकों द्वारा स्लाइन चढ़ाकर दवा दी गयी है. डायरिया पीड़ितों में होपनमय हेंब्रम, पार्वती हेंब्रम, बिटीमय हेंब्रम, विभीषण हेंब्रम, मंझली […]
बोआरीजोर : प्रखंड के दलदली गोपालपुर पंचायत के केंदुआ गांव में डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. केंदुआ के छह लोग डायरिया की चपेट में आकर बोआरीजोर सीएचसी में भरती हैं. सभी को चिकित्सकों द्वारा स्लाइन चढ़ाकर दवा दी गयी है. डायरिया पीड़ितों में होपनमय हेंब्रम, पार्वती हेंब्रम, बिटीमय हेंब्रम, विभीषण हेंब्रम, मंझली बासकी, तालो टुडू शामिल हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी गांव में जांच टीम नहीं भेजी गयी है. सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेसी निरंजन ने बताया कि सभी डायरिया पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है. प्रभावत गांव में एएनएम को भेजकर पीड़ितों की जांच करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




