सुंदरपहाड़ी में आठ लाख 46 हजार रुपये का समायोजन नहीं

गोड्डा : गोड्डा के दूसरे आदिवासी बहुल प्रखंड सुंदरपहाड़ी में भी प्रखंड के रिकॉर्ड बुक में आठ लाख 46 हजार 709 रुपये के समायोजन नहीं होने का भी मामला प्रकाश में आया है. डीसी ने अगस्त माह में कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद रिकॉर्ड बुक को खंगाले जाने के बाद राशि के समायोजन नहीं […]
गोड्डा : गोड्डा के दूसरे आदिवासी बहुल प्रखंड सुंदरपहाड़ी में भी प्रखंड के रिकॉर्ड बुक में आठ लाख 46 हजार 709 रुपये के समायोजन नहीं होने का भी मामला प्रकाश में आया है. डीसी ने अगस्त माह में कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद रिकॉर्ड बुक को खंगाले जाने के बाद राशि के समायोजन नहीं होने का मामला प्रकाश में आया था.
वर्ष 2015 में विभिन्न योजनाओं के तहत उक्त राशि के समायोजन नहीं होने के बावत तत्कालीन नाजिर के बारे में जानकारी ली गयी और बीडीओ को शो कॉज करने का निर्देश दिया. बताया गया कि नाजिर वर्तमान में पोड़ैयाहाट में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं. पोड़ैयाहाट बीडीओ को अविलंब संबंधी नाजिर सह लेखापाल से प्रभार मुक्त करने का भी निर्देश दिया था. मामले के डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद सुंदरपहाड़ी बीडीओ के कारण पृछा का जवाब संबंधित तत्कालीन सह लेखापाल द्वारा अब तक नहीं दिया गया है. इस मामले को लेकर गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




