मामलों में हुई प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

बारापलासी सड़क हादसे के दो मामलों में हुई प्राथमिकी दर्ज जामा : बारापलासी के समीप पिछले दिनों हुए हादसे में दो मोटरसाइकिल में टक्कर और एक व्यक्ति के घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर ली है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडक के संतोष कुमार के मुताबिक पलासी गांव के फुटका […]
विज्ञापन
बारापलासी सड़क हादसे के दो मामलों में हुई प्राथमिकी दर्ज
जामा : बारापलासी के समीप पिछले दिनों हुए हादसे में दो मोटरसाइकिल में टक्कर और एक व्यक्ति के घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर ली है. रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडक के संतोष कुमार के मुताबिक पलासी गांव के फुटका मंडल ने उसे अपनी बाइक से धक्का मार दिया, जिससे संतोष का पैर टूट गया था. इधर कैरानबनी चौक में 5 जुलाई को हाइवा की चपेट में आने से घायल तबरेज भाट ने प्राथिमकी दर्ज करायी है.
तबरेज इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके इलाज में लगभग चार लाख रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं. वाहन मालिक ने तब इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया था, पर वह बाद में मुकर गया. इस मामले में भी दफा 279, 337, 338 एवं 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




