जुलूस में फुहड़ गाना बजा तो खैर नहीं

Published at :07 Oct 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
जुलूस में फुहड़ गाना बजा तो खैर नहीं

हिदायत. जिला प्रशासन ने पूजा समिति व मुहर्रम समितियों को दिया निर्देश दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित पूजा समितियों को पूजा पंडाल में कैमरा लगाये जाने का निर्देश गोड्डा : दुर्गा पूजा व मुर्हरम को लेकर गुरुवार को डीआरडीए के सभागार में उपायुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

हिदायत. जिला प्रशासन ने पूजा समिति व मुहर्रम समितियों को दिया निर्देश

दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित
पूजा समितियों को पूजा पंडाल में कैमरा लगाये जाने का निर्देश
गोड्डा : दुर्गा पूजा व मुर्हरम को लेकर गुरुवार को डीआरडीए के सभागार में उपायुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस व दंडाधिकारियों को उपायुक्त व एसपी ने प्रशिक्षण दिया. बताया गया कि हर हाल में संबंधित पोस्ट पर मौजूद दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने पोस्ट को नहीं छोड़े. चार दिनों तक संबंधित प्रतिनियुक्ति वाले स्थल पर मुस्तैदी से ड्यूटी करें. किसी भी हाल में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. वहीं दंडाधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया गया.
कहा : पूजा पंडाल के आसपास शॉट सर्किट से बचने के लिए बिजली विभाग जांच पड़ताल करेगी. पूजा समितियों को आग लगने आदि की घटनाओं से बचने के लिये हमेशा तैयार रहने को कहा. वहीं पूजा समितियों को पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने का निर्देश दिया और कहा कि इसकी पूरी जिम्मेवारी अध्यक्ष व सचिव पर होगी. अनुमंडलाधिकारी विधि व्यवस्था की सारी तैयारी अपने स्तर से देखेंगे. पूजा समिति व अथवा मुहर्रम समिति इसका पालन नहीं करेगी तो विधि संमत कार्रवाई की जायेगी. विसर्जन जुलूस में फुहड़ गाना बजाने पर पाबंदी होगी. यदि बजाते हैं उन समितियों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं निर्धारित रूट पर जुलूस निकाले जाने का निर्देश सभी दंडाधिकारियों को दिया.
सोशल मीडिया पर ही रहेगी नजर
इस दौरान कहा गया कि सोशल मीडिया पर नजर रहेगी. ताकि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक खबर नहीं परोसा जाये. सोशल मीडिया के कारण ही कई घटनाएं हुई है. इस पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट होता है आइटी के मामले के तहत हर संभव कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर डीडीसी मुकुंद दास, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, नपं पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola