???::????? ??? ?? ?????? ?? ?? ??????? ?? ???

ओके::ग्राम सभा के माध्यम से हो योजनाओं का चयनफ्लैग-प्रखंडस्तरीय आइपीपी कार्यशाला में बोले पदाधिकारी-योजना बनाओ अभियान की मिली जानकारी तसवीर: 16 गोड्डा ब्लॉक में जानकारी देते पदाधिकारी, 17 उपस्थित लोग, 18 ठाकुरगंगटी बैठक में पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा/ठाकुरगंगटीजिलास्तर पर कार्यशाला के बाद प्रखंड स्तर पर आइपीपीइ 2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से गांव स्तर […]
ओके::ग्राम सभा के माध्यम से हो योजनाओं का चयनफ्लैग-प्रखंडस्तरीय आइपीपी कार्यशाला में बोले पदाधिकारी-योजना बनाओ अभियान की मिली जानकारी तसवीर: 16 गोड्डा ब्लॉक में जानकारी देते पदाधिकारी, 17 उपस्थित लोग, 18 ठाकुरगंगटी बैठक में पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा/ठाकुरगंगटीजिलास्तर पर कार्यशाला के बाद प्रखंड स्तर पर आइपीपीइ 2 कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से गांव स्तर पर ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के चयन की जानकारी दी गयी.कार्यक्रम की शुरुआत गोड्डा बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया ने किया. कार्यशाला के माध्यम से जुटे पंचायत कर्मियों को गांव की भौगोलिक स्थिति को देखकर योजनाओं के चयन की जानकारी दी. बताया कि इसके तहत राज्य के 14 वें वित्त आयोग व मनरेगा योजनाओं को मुख्य रूप से चयनित किया जायेगा. योजनाओं को स्थल देखकर चयन किया जायेगा. यह भी बताया कि थोक भाव में योजनाओं का चयन न करें. ग्राम सभा सशक्त संस्था है. ग्राम सभा यदि किसी योजना को जरूरत प्रदान कर प्राथमिकता देती है तो वैसी योजनाओं को जनाकांक्षाओं को देखकर स्वीकृत करने की जानकारी प्रदान की गयी. इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक टीम बनायी गयी है. टीम में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, संकुल साधन सेवी सहित स्वयं सहायता ग्रूप की महिलाआें काे भी लगाया गया है. इसके लिए पहले ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा. इसके बाद से ही गांव स्तर पर टीम जाकर योजनाओं का चयन करेगी. इस दौरान बीपीओ संजीव कुमार बर्नार्ड, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललन ठाकुर आदि उपस्थित थे…………………………………………………………….ठाकुरगंगटी मे भी कार्यशाला का आयोजनवहीं ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार मे भी कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से मौजूद कर्मियों के बीच आईपीपीइ योजना के चयन की जानकारी दी गयी. बीडीओ पंकज कुमार रवि ने कार्यशाला के माध्यम से कर्मियों को विशेष रूप से जानकारी दी. बीडीओ ने कर्मियों को बताया कि रोजगार सेवक व पंचायत सेवक क्षेत्र में जरूरी योजनाओं को लें. गांव स्तर पर ग्रामसभा को मजबूत बनाकर इस कार्यशाला का उद्देश्य पूरा करें. ग्राम सभा के माध्यम से योजनाआें का चयन होने से जरूरी व फायदेमंद योजनाएं स्वीकृत होंगी. इस दौरान बीपीओ दामरिक मरांडी सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




