दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने महिला से लूटे 4.60 लाख
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर साेमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपराधियों ने एक महिला से 4.60 लाख रुपये लूट लिया. बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे. रूपियामा की रुबि गुप्ता पति हिमांशु शेखर एसबीआइ बाजार ब्रांच से रुपये की निकासी कर घर जा रही थी. महिला एक युवक के साथ […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर साेमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपराधियों ने एक महिला से 4.60 लाख रुपये लूट लिया. बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे. रूपियामा की रुबि गुप्ता पति हिमांशु शेखर एसबीआइ बाजार ब्रांच से रुपये की निकासी कर घर जा रही थी. महिला एक युवक के साथ बाइक पर थी. इसी बीच बैंक से करीब 150 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने पहले महिला को धकेल दिया. फिर रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गये. बाइक से गिर कर महिला चोटिल भी हो गयी. पीड़ित महिला ने घटना की सूचना नगर थाना को दी. बताया जाता है कि बदमाश गोड्डा ब्लॉक रोड की ओर भागे थे. थाना प्रभारी सहित टाइगर मोबाइल के जवानों को भी दौड़ाया गया, लेकिन अपराधी हाथ नहीं लगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए