गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : नीति आयोग के केंद्रीय टीम ने गुरुवार को सुंदरपहाडी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. सदस्य सतीश कुमार ने इस दौरान जिले के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेशोबथान, मध्य विद्यालय बालक, प्लस टू हाइस्कूल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रधानटोला पहाड़पुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैराजोड़ी व कस्तूरबा विद्यालय […]

विज्ञापन

गोड्डा : नीति आयोग के केंद्रीय टीम ने गुरुवार को सुंदरपहाडी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. सदस्य सतीश कुमार ने इस दौरान जिले के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेशोबथान, मध्य विद्यालय बालक, प्लस टू हाइस्कूल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रधानटोला पहाड़पुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैराजोड़ी व कस्तूरबा विद्यालय सुंदरपहाड़ी का मुआयना किया. एलपीजी गैस का कनेक्शन सभी विद्यालयों में अविलंब उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया. वहीं, शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त रखने का भी निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा कि प्लस टू हाइस्कूल होने के बाद भी 11वीं व 12वीं में बच्चियों का नामांकन कम है. नामांकन के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. कस्तूरबा में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की बात कही. इस दौरान डीइओ सचिदानंद द्विवेंदु तिग्गा, एपीओ डॉ अनुप कुमार मेहता, बीइइओ अशोक कुमार पाल, बीपीओ नीरज कुमार चौधरी, वार्डन आभा कुमारी उपस्थित थे.

सुंदरपहाड़ी क्षेत्र के 30 विद्यालयों में एलपीजी गैस का कनेक्शन दे दिया गया है. कुल 149 विद्यालयों में एलपीजी दिया जाना है. शौचालय की सफाई के लिए 14वें वित्त आयोग की राशि से संबंधित मुखिया की ओर से राशि उपलब्ध करायी गयी है. क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शौचालय की सुविधा है. केवल पहाड़ पर अवस्थित 19 स्कूलों में प्री-फैब टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola