Giridih News: अस्थायी अग्रिम भुगतान की मांग को ले नगर निगम कर्मियों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: नगर निगम कर्मचारियों के जीवन रक्षा कार्य अनुरूप अस्थायी अग्रिम भुगतान की मांग को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मियों ने शुक्रवार को धरना दिया. इसकी अध्���क्षता सचिव लखन हरिजन ने की.

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विषम परिस्थिति में जूझ रहे नियमित व दैनिक कर्मी को राहत देने के उद्देश्य से कतिपय कर्मियों के आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार और अस्थायी अग्रिम भुगतान पर नगर प्रशासक द्वारा स्पष्ट रूप से सहमति दी गयी थी. वार्ता में लेखा पदाधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे. यह स्पष्ट कर दिया गया था कि सरकारी नियम विशेष परिस्थिति शिथिल करते हुए आवश्यकतानुसार अस्थायी अग्रिम दिया जा सकेगा तथा पूर्व से लंबित आवेदन पर त्वरित निर्णय लेकर कर्मी के परिवार की जीवन रक्षा के भुगतान होगा. लेकिन वैसे अधिकारी जिनके साथ यह निर्णय लिया गया, वही संचिका पर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं. वार्ता में यह स्पष्ट हो गया था कि विशेष परिस्थिति में यह निर्णय लिया जा सकता है. कहा गया कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी का ही आवेदन नगर प्रशासक को दिया गया है. सचिव लखन हरिजन ने कहा कि मांगों को धरना के बाद नगर प्रशासक के साथ वार्ता हुई. मौके पर अंजीत चंद्रा, साबिर अंसारी, लखन शर्मा, श्रीकांत यादव, कारू हाड़ी, गोपाल हाड़ी, पप्पू हाड़ी, अशोक हरिजन, अशोक हाड़ी, आशा हाड़ीन, गुंजवा, मीरा, सोमरी, नीतू, बिकू, चेतन, काजल, राजू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola