घरेलू विवाद में मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जाता है कि विगत 18 अगस्त को खेतको गांव के इंदर साव की पत्नी मुनिया देवी का उसकी गोतनी उमा देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जाता है कि विगत 18 अगस्त को खेतको गांव के इंदर साव की पत्नी मुनिया देवी का उसकी गोतनी उमा देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला मारपीट तक जा पहुंचा. मारपीट में उमा देवी ने अपनी गोतनी मुनिया देवी को दीवार पर पटक दिया. इससे महिला घायल हो गयी. इसके बाद इलाज के लिए उसे विष्णुगढ़ अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया. यहां से भी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मृतका के पति ने बगोदर पुलिस को दी है. मामले में बगोदर पुलिस खेतको गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगोदर भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना पर जिप सदस्य रीता देवी ने मृतका के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

आरोपी महिला को भेजा गया जेल

मामले में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola