बगोदर में 25 हाथियों के झुंड का उत्पात, तीन घर तोड़े, फसलें रौंदी

Updated:
विज्ञापन

हाथियों के द्वारा तोड़ा गया घर का मुआयना करते हुए बगोदर विधायक | Prabhat Khabar Network

बगोदर के वन क्षेत्र में 25 हाथियों के झुंड का उत्पात जारी है. इन्होंने कई गांवों में फसलों को रौंद डाला और तीन घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों में भय और वन विभाग के प्रति आक्रोश है.

विज्ञापन

बगोदर वन क्षेत्र में करीब 25 हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार जारी है. बीते एक पखवाड़े से क्षेत्र में डेरा जमाये हाथियों ने बुधवार की रात खेतको पंचायत के कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया. इसके बाद गुरुवार की देर रात भी हाथियों ने खेतको गांव में कई किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया. हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दर्जनों किसानों की मकई, धान और बादाम की फसल रौंदकर नष्ट कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों में भय, वन विभाग के प्रति आक्रोश

हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है. फसल और घरों को नुकसान पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के कारण उनकी जान-माल और फसलों पर लगातार खतरा बना हुआ है.

विधायक ने गांव पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा

शुक्रवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो खेतको गांव पहुंचे. उन्होंने हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये घरों और बर्बाद फसलों का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से घटना की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं.

तोड़ा गया घर की तस्वीर  हाथियों के द्वारा बर्बाद किया गया फसल की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
हाथियों के द्वारा तोड़ा गया घर का मुआयना करते हुए बगोदर विधायक | Prabhat Khabar Network

डीएफओ से बात कर सुरक्षित तरीके से हाथियों को भगाने की मांग

विधायक नागेंद्र महतो ने दूरभाष पर हजारीबाग डीएफओ से बात की. उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की. साथ ही प्रभावित ग्रामीणों और किसानों को राहत दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola