जमीन विवाद में 72 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, 10 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

AI Image

जमीन विवाद में गिरिडीह में 72 वर्षीय बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा गया. आरोपियों पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जड़बाद गांव में जमीन विवाद को लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामले में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी बद्री महतो के आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

बद्री महतो ने पुलिस को बताया है कि जड़बाद मौजा में उनके पिता किशुन महतो के नाम से जमीन है. आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से कालिका यादव, जहल यादव और झगरू राउत जमीन के एवज में 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे थे. शिकायतकर्ता के अनुसार दबाव में आकर उन्होंने 50 हजार रुपये भी दिये थे. इसके बावजूद आरोपित जमीन पर घेराबंदी या अन्य काम करने से रोकते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे.

जमीन पर काम कराने की सूचना पर पहुंचे थे बुजुर्ग

प्राथमिकी के अनुसार 27 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे बद्री महतो को सूचना मिली कि उनकी जमीन पर कुछ लोग काम करा रहे हैं. इसके बाद वह अपने दो भतीजों सुखदेव यादव और कैलाश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा. आरोप है कि इसी दौरान कालिका यादव, जहल यादव, झगरू राउत, अखिलेश यादव, नंद किशोर यादव, रामेश्वर यादव, उर्मिला देवी, मिथला देवी और निरमा देवी ने तलवार, टांगी, भुजाली, लाठी और पत्थर से हमला कर दिया.

टांगी के वार से हाथ में चोट, जेब से रुपये निकालने का आरोप

बद्री महतो का आरोप है कि कालिका यादव ने टांगी से उनके सिर पर वार किया. उन्होंने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उनका हाथ टूट गया. इसके बाद दोबारा हमला कर पैर में चोट पहुंचायी गयी. आरोप है कि झगरू राउत और जहल यादव ने भी लाठी व पत्थर से उनकी पिटाई की. शिकायतकर्ता ने मारपीट के दौरान जेब से 1200 रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्राथमिकी में बद्री महतो ने आरोप लगाया है कि आरोपित लगातार धमकी देते हैं कि जमीन पर काम करने के लिए रंगदारी देनी होगी, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola