आपसी विवाद में पिता-पुत्री घायल, चाकूबाजी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बैठी घायल लड़की व अन्य | Prabhat Khabar Network

सरिया में शुक्रवार की सुबह एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पिता और पुत्री पर चाकू से हमला किया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

सरिया बाजार में दो पक्षों के बीच शुक्रवार की सुबह पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. घटना में एक पक्ष के अशोक कुमार साव और उनकी पुत्री ज्योति कुमारी घायल हो गयीं. घायलों ने दूसरे पक्ष के पप्पू तर्वे पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर विवेकानंद मार्ग स्थित गणेश मंदिर चौराहे के समीप सड़क जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता के पेट और बेटी के हाथ में चोट

घायल अशोक साव और उनकी पुत्री ज्योति कुमारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह दोनों अपने घर के पास टहल रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पप्पू तर्वे ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमले में ज्योति के हाथ में गंभीर चोट लगी, जबकि अशोक साव के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी. उनका आरोप है कि घटना के बाद पप्पू तर्वे मौके से फरार हो गया.

घायलों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इधर, घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गये और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद हटे लोग

सड़क जाम की सूचना मिलने पर सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित पक्ष और उनके परिजनों से बातचीत की. थाना प्रभारी ने आवेदन देने और मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.

दूसरे पक्ष ने चाकूबाजी के आरोप को बताया निराधार

दूसरे पक्ष के पप्पू तर्वे ने चाकू से हमला करने के आरोप को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि अशोक साव, उनके पुत्र सोनू कुमार, बबीता देवी और ज्योति कुमारी शुक्रवार की सुबह उनके घर के सामने लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें उनके पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट लगी है.

घायल पिता पुत्री तथा सड़क जाम के बाद घटनास्थल पर भीड़ | Prabhat Khabar Network
सड़क जाम के दौरान घटनास्थल पर भीड़ | Prabhat Khabar Network

पप्पू तर्वे के अनुसार, हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद अशोक साव और उनके परिवार के लोग वहां से भागने लगे. भागने के दौरान उन्हें लाठी-डंडे से चोट लगी होगी. उन्होंने कहा कि चाकूबाजी की घटना का आरोप पूरी तरह निराधार है.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola