पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी का निधन, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी व अन्य | Prabhat Khabar Network

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार थीं और सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष सक्रियता थी. उनके निधन से परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है.

विज्ञापन

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी (62) का शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे निधन हो गया. वह पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं. निधन की खबर मिलते ही शाहाबादी आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में रहती थीं सक्रिय

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने कहा कि प्रभा शाहाबादी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है.

मंत्री समेत कई लोगों ने जताया शोक

निधन की सूचना मिलने पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई लोग शाहाबादी आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. लोगों ने दिवंगत प्रभा शाहाबादी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

प्रभा शाहाबादी का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे गिरिडीह श्मशान घाट में किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola