भू-धंसान के बाद बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट हुआ सीसीएल का क्षेत्रीय अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर मौजूद जीएम, पीओ व डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह कोलियरी का क्षेत्रीय अस्पताल भू-धंसान के खतरे के कारण बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में स्थानांतरित कर दिया गया है. मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने यह त्वरित निर्णय लिया है. नई जगह पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो चुकी हैं.

विज्ञापन

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्षेत्रीय अस्पताल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में स्थानांतरित कर दिया गया है. नये अस्पताल परिसर का औपचारिक उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक केएस गैवाल, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परिमल सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. अस्पताल के स्थानांतरण के बाद नये परिसर में मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं मिलनी शुरू हो गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भू-धंसान के बाद लिया गया त्वरित निर्णय

उद्घाटन के अवसर पर महाप्रबंधक केएस गैवाल ने बताया कि पुराने गिरिडीह अस्पताल भवन के सामने अचानक भू-धंसान होने से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन, चिकित्सकों की टीम और परियोजना पदाधिकारी के साथ विचार-विमर्श कर अस्पताल को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया.

उन्होंने बताया कि टीम ने दो-तीन दिनों के भीतर सुरक्षित स्थान की तलाश पूरी की और आपातकालीन निर्णय लेते हुए बेहद कम समय में अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट कर दिया गया.

नयी जगह पर शुरू हुईं चिकित्सा सेवाएं

जीएम ने कहा कि अचानक अस्पताल का स्थान बदलने से शुरुआती दौर में आम लोगों और मरीजों को थोड़ी असुविधा हो सकती है. हालांकि, नये परिसर में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह शुरू कर दी गयी हैं. उन्होंने क्षेत्रवासियों और कर्मचारियों से अस्पताल की नयी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की.

समय के साथ दूर होंगी कमियां

महाप्रबंधक ने कहा कि नये परिसर में यदि किसी तरह की छोटी-मोटी कमी सामने आती है, तो उसे समय के साथ दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने लोगों से बिना किसी झिझक के बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब स्थित अस्पताल पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola