2000 रुपये के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बकाया दो हजार रुपये नहीं देने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

खोरीमहुआ. घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के लहरियाटांड़ गांव में बकाया दो हजार रुपये नहीं देने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल शहजादी खातून पति हजरत अंसारी ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह मायके में शादी में शामिल होने के लिए तैयार हो रही थी. इसी बीच मो. फरीद पिता हनीफ अंसारी आया और पूर्व में दिये दो हजार रुपये की मांग करने लगा. शहजादी ने कहा कि मायके से आने पर दे देगी, पर वह नहीं माना और सोने की चेन और कानबाली छीन लिया. विरोध करने पर मारपीट की. उसे बचाने आये भैंसुर मो शहजाद पिता मो. समीर पर चाकू से वार कर दिया. दोनों पक्ष अगल-बगल में ही रहता है. मामला बढ़ गया और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी. वहीं दूसरे पक्ष की घायल महिला कदीरन खातून पति लियाकत अंसारी ने बताया कि वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. उक्त जमीन पर मो. समीर अंसारी तथा उसके परिवार के लोग घर बना रहे थे, जिसे मना करने गये तो उन लोगों ने मारपीट तथा पत्थरबाजी की. दोनों पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola