Giridih News: गिरिडीह में तिरंगा यात्रा 10 को

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: हर घर तिरंगा अभियान को ले भाजपा की कार्यशाला

विज्ञापन

Giridih News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गयी. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने व संचालन महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया. मौके पर बतौर मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि सात-आठ अगस्त तक सभी मंडलों में बैठक आयोजित होने के बाद जिला मुख्यालय में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसे लेकर सभी मंडलों में प्रभारी की नियुक्ति की जायेगी. जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने सभी मंडलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की और मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी सामाजिक प्रतिष्ठान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संपर्क कर भव्य तिरंगा यात्रा निकालनी है. मंडलों में भी तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश दिया गया. मौके पर भारत विभाजन स्मारिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को एक कार्यशाला आयोजित होगी. कार्यशाला में इनके अलावा भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री संदीप डंगेच, प्रदीप साहू, कामेश्वर पासवान, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, उदय सिंह, मनोज यादव, देवनाथ राणा, रंजीत राय, संगीता सेठ, मुकेश जालान, अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज संगई, रंजन सिन्हा, सुरेश मंडल, मिथुन चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष खीरोधर दास सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola