Giridih News :प्रवासी मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Mar 2026 10:28 PM
Giridih News :सरिया प्रखंड के लुतियानो गांव के प्रवासी मजदूर प्रसादी महतो की हैदराबाद में कार्य के दौरान दीवार गिरने से मौत हो गयी थी. उसका शव रविवार की रात उनके पैतृक आवास पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.
घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व अन्य लोग उनके आवास पहुंचे. शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया. विधायक नागेंद्र महतो ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की. इसके बाद पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की सहमति बनी. तत्काल श्राद्ध कर्म के लिए ऑनलाइन 1.50 लाख रुपये भुगतान किया गया. उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रम विभाग की ओर से नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराकर अतिरिक्त मुआवजा राशि भी दिलायी जायेगी.
10 वर्षों से कर रहा था काम
परिजनों ने बताया कि प्रसादी महतो बीते 10 वर्षों से हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था. वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, एक लड़का तथा तीन लड़कियों को छोड़ गया है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, बब्लू मंडल, भीमसेन चौधरी, पूरन महतो, बासुदेव महतो, परमवीर कुमार संजय, टेकलाल महतो, राजेंद्र महतो, डॉ तुलसी महतो, मेघलाल महतो, योगेंद्र महतो, सुरेंद्र चौधरी, पोखन महतो, दिनेश महतो, राजेंद्र कुमार, पिंटू महतो, हीरालाल महतो, मंगर महतो, अजीत महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










