ePaper

Giridih News :सरिया अनुमंडल कार्यालय बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Updated at : 08 Feb 2026 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सरिया अनुमंडल कार्यालय बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Giridih News :गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर-सरिया अनुमंडल वर्ष 2014 में अपने अस्तित्व में आया. विभागीय कार्य आरंभ हुआ, लेकिन अपना भवन नहीं होने के कारण पिछले लगभग 12 वर्षों से अनुमंडल स्तरीय कार्य का संपादन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में चल रहा है.

विज्ञापन

अनुमंडल का अपना कार्यालय भवन हो, इसका प्रयास जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया. उनके प्रयास से 18 करोड़ की लागत से अनुमंडल कार्यालय भवन के साथ-साथ अधिकारियों तथा कर्मियों का आवास एक माह पूर्व बनकर तैयार हो गया है. अब उद्घाटन का इंतजार है. भवन को कुछ दिनों में संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया जायेगा. उक्त जानकारी सामरा कंस्ट्रक्शन के संवेदक ने दी. बताते चलें कि बगोदर-सरिया अनुमंडल का कार्य प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में संचालित हो रहा है, परंतु आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नया अनुमंडल कार्यालय भवन क्षेत्र के लिए एक अहम बात है.

लोगों को होगी सुविधा

भवन बनने से सरिया, बगोदर, बिरनी सहित आसपास के प्रखंडों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. नवनिर्मित अनुमंडल कार्यालय भवन में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) कक्ष, न्यायालय कक्ष, विभिन्न विभागों के कार्यालय, अभिलेखागार, सभाकक्ष, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, विद्युत व पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं हैं. भवन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना ना पड़े और एक ही परिसर में अधिकतर सेवाएं मिल सके. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब फर्नीचर, आइटी उपकरण, रिकॉर्ड स्थानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इन औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही अनुमंडल कार्यालय से नियमित कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

कई महत्वपूर्ण कामों का स्थानीय स्तर पर होगा निबटारा

अनुमंडल कार्यालय के शुरू होने से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राजस्व न्यायालय, प्रमाण-पत्र निर्गत, विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन स्थानीय स्तर पर संभव होगा. अभी तक इन कार्यों के लिए लोगों को सरिया प्रखंड भवन में चल रहे अनुमंडल कार्यालय का रुख करना पड़ता था. जिसमें सीमित साधन व सीमित कमरों में कार्य होने से परेशानी होती थी. बता दें कि वर्ष 2022 में नये अनुमंडल भवन के लिए बागोडीह में स्थान चिह्नित कर तत्कालीन स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह ने इसकी आधारशिला रखी थी. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अनुमंडल कार्यालय भवन के तैयार होने पर संतोष और खुशी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि इससे ना केवल प्रशासनिक सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सरिया का महत्व भी बढ़ेगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी. रोजगार के साधन बढ़ेंगे. अनुमंडल कार्यालय को सरिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए क्षेत्रवासियों ने इसे लंबे संघर्ष और मांग का कार्य पूर्ण होना बता रहा है.

क्या कहते हैं अनुमंडल पदाधिकारी

इस संबंध में सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अनुमंडल भवन और आवास का काम पूर्ण हो चुका है. सिर्फ विद्युत कनेक्शन का कार्य बाकी है. साथ ही औपचारिक रूप से हस्तांतरण नहीं हुआ है. हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही अपने भवन में अनुमंडल को विधिवत चालू कर दिया जायेगा. नया अनुमंडल भवन पर्याप्त प्रकोष्ठ तथा परिसर होने के कारण लोगों को अपने आवश्यक कार्य निपटाने में सहजता महसूस होगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola