Giridih News :संताल समाज ने किया हरलाडीह ओपी का घेराव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से संताल समाज में काफी आक्रोश है. रविवार को काफी संख्या में संताल समाज के महिला-पुरुष हरलाडीह ओपी पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घेराव किया.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने, पीड़िता को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. इसके अलावा लोगों ने जतरा, धनबाद जिले में बालू की तस्करी तथा हड़िया-दारु बंद करने पर भी जोर दिया. घेराव की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. एसडीपीओ ने लोगों से कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और पुलिस इस मामले के उद्भेदन को लेकर काफी गंभीर है. आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न तरीके से जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पांच फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देने का अल्टीमेटम

प्रदर्शन के दौरान संताल समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पांच फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और घेराव कार्यक्रम को समाप्त किया. बता दें कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को कोई खास उपलब्धि नहीं मिली है, जबकि गिरिडीह सहित अन्य जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जा चुकी है. मौके पर अशोक हेंब्रम, सिकंदर हेंब्रम, राजेश सोरेन, सुशांत सोरेन, दिलीप मुर्मू, बुधन हेंब्रम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola