Giridih News :खेत में कपड़े में बंधा मिला नवजात का शव

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 10:49 PM

विज्ञापन

Giridih News : हरिला पंचायत के नईटांड़ गांव स्थित खेत में सोमवार की दोपहर एक नवजात का शव पाया गया. नवजात को कपड़े में बांधकर खेत में फेंक देने से उसकी मौत हो गयी थी. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर को खेत की ओर गयीं कुछ महिलाओं को निगाह खेत में लाल रंग की पोटली पर गयी. सड़क किनारे खेत में पड़ी इस पोटली में एक नवजात बंधा हुआ था. जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि नवजात की मौत हो गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बिनब्याही मां की यह करतूत है. उसने लोक लाज से बचने के लिए जन्म के तत्काल बाद ही नवजात को कपड़े में बांधकर खेत में फेंक दिया. वीरान होने के कारण समय पर किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी. इधर, सूचना मिलने पर हरिला के मुखिया सुधीर रजवार भी शाम में घटनास्थल पहुंचे और शव को सुरक्षित करते हुए बेंगाबाद प्रशासन को सूचना देते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गये.

छत से गिरकर मासूम की मौत

पचंबा थानांतर्गत जगमनडीह गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय मासूम की छत से गिरने से मौत हो गयी. मृतक जगमनडीह के मो मकसूद का डेढ़ वर्षीय पुत्र मो अयान बताया जाता है. जानकारी के अनुसार छत पर खेलने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा नीचे गिर पड़ा. गिरते ही उसकी हालत गंभीर हो गयी. परिजन आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने घर ले गये.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola