Giridih News :टेंपो और कार में टक्कर, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलडीहा के पास गुरुवार को टेंपो और कार की टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकदोनी कला निवासी बलवीर कुमार (13) पिता प्रताप चौधरी, बनियाडीह की पिंकी देवी (35) पति गोपाल प्रसाद और मैसूर मोदी प्रसाद (60) टेंपो से गिरिडीह से बनियाडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोलडीहा के पास एक मोड़ पर सामने से आ रही कार से की जोरदार टक्कर हो गयी. बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज जारी है.

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक घायल

सिरनाटांड़-हरियाडीह सड़क पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरियाडीह गांव के पास सवारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में नेकपुरा गांव का 20 वर्षीय युवक रोहित कुमार यादव घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. इधर, जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर पथराटांड़ गांव के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola