Giridih News: गिरिडीह के भंडारीडीह में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Updated at : 23 Jun 2025 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: गिरिडीह के भंडारीडीह में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Giridih News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पचंबा थाना क्षेत्र के भंडारीडीह 28 नंबर मोहल्ले स्थित एक कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस इस धंधे में शामिल एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक ऑटो चालक बताया जा रहा है. उसकी पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार निवासी इरफान अंसारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भंडारीडीह में एक कमरे में अनैतिक कार्य का संचालन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले संदिग्ध युवक को उसके ऑटो के साथ पचंबा रोड से हिरासत में लिया. युवक को हिरासत में लेकर जब उससे थाने में पूछताछ की गई तो उसने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके बताए पते पर छापेमारी की. बताया गया कि जिस्मफरोशी का यह धंधा काफी समय से उक्त इलाके में गुपचुप तरीके से चल रहा था. बताया गया कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उस महिला का पहले भी ऐसे मामलों में नाम सामने आया है. वहीं ऑटो चालक (युवक) कस्टमर को लाने में महिला की सहायता करता था. पुलिस ने महिला और युवक को जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में गैंग से जुड़े दूसरे सदस्यों का पता लगाया जा रहा है.

धनबाद की नाबालिग समेत दो युवतियां बरामद

पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और एक 19 वर्षीय युवती को भी उक्त कमरे से बरामद किया है. बताया गया कि 19 वर्षीय युवती धनबाद की रहने वाली है. पुलिस को इस धंधे की सूचना एक ऑटो चालक से पूछताछ के दौरान मिली थी. चालक से मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस की टीम उक्त कमरे पर पहुंची तो वहां से यह अवैध गतिविधियां संचालित होती मिली, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और वहां मौजूद दोनों लड़कियों को अपने संरक्षण में लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला और उसका सहयोगी युवक बीते कुछ दिनों से ऑटो के माध्यम से इस देह व्यापार को अंजाम दे रहे थे. मोहल्ले में किराए पर लिए गए कमरे को इस काम के लिए अड्डा बनाया गया था. मामले में मुफस्सिल पुलिस दोनों लड़कियों से बयान दर्ज किया जाएगा ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह का कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है, जो अलग-अलग जिलों से लड़कियों को लाकर इस गंदे धंधे में धकेल रहा है.

गुमशुदा नाबालिग की तलाश में पुलिस पहुंची जिस्मफरोशी के अड्डे तक

गुमशुदा नाबालिग की तलाश में निकली पुलिस ने एक किराए के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. मिली जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी. परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. काफी प्रयासों के बाद भी जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लड़की गिरिडीह में ही है और उसे एक महिला द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है. सूचना के आधार पर जब पुलिस ने जांच तेज की तो एक ऑटो चालक की भूमिका सामने आई. पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक मोहल्ले के किराए के कमरे में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया और मौके से एक अन्य युवती को भी पकड़ा गया. पुलिस को आशंका है कि इस मामले से जुड़े और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

छापेमारी के दौरान सामने आया कुछ और ही मामला, जांच जारी है : थाना प्रभारी

मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया नाबालिग लड़की की तलाश में जब पुलिस की टीम उक्त कमरे में छापेमारी करने पहुंची तो वहां जाकर पता चला कि मामला कुछ और ही है. मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इसमें संलिप्त एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक नाबालिग और एक बालिग लड़की को भी बरामद किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की आगे जांच की जा रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धंधा और कहां-कहां संचालित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola