Giridih News :फोर लेन निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बहा पानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :शहर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भंडारीडीह वार्ड संख्या आठ में बिजली के खंभे को हटाने के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आयी है. इस प्रक्रिया में मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

इससे डॉ मंजूर आलम की गली समेत आसपास के इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गयी है. घरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. टूटी पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया.

सड़क पर हो गया दो-तीन फीट गहरा गड्ढा

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर करीब दो से तीन फीट गहरा गड्ढा बन जाने से हालात और गंभीर हो गया है. इस गड्ढे की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी. स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में फंसकर गिर गये. तेज जल बहाव और क्षतिग्रस्त सड़क के चलते क्षेत्र में आवागमन लगभग बाधित हो गया है. लोगों का कहना है कि फोर लेन सड़क निर्माण शुरू होने के बाद से संवेदक की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, जिससे कभी बिजली तो कभी पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं. लोगों ने बताया कि घरों में पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम पूरी तरह ठप हो गए हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य सावधानीपूर्वक कराया जाये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola