गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति- मनरेगा को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देंगे, सीएए पर कही ये बात

Published by :Mithilesh Jha
Published at :14 Mar 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति- मनरेगा को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देंगे, सीएए पर कही ये बात

साध्वी निरंजन ज्योति ने गिरिडीह में सदर प्रखंड के उदनाबाद में आयोजित लाभार्थी संपर्क व शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं.

विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मनरेगा को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा. अगर कोई ऐसा करता है, तो उसका पैसा रोका जायेगा. मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी हो रही हैं.

पहले की सरकार ने महिलाओं को नहीं किया सशक्त

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकार ने महिला सशक्तीकरण की जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया. लेकिन केंद्र की सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के हितार्थ कई योजनाएं क्रियान्वित की है, जिसका लाभ महिलाओं का मिल रहा है.

गिरिडीह के उदनाबाद में समारोह को किया संबोधित

साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार को सदर प्रखंड के उदनाबाद में आयोजित लाभार्थी संपर्क व शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. गरीबों के खाते में सीधे पैसा जा रहा है. कोविड काल में मोदी सरकार गरीबों के साथ खड़ी रही. गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने किसानों को मोटा अनाज के लिए प्रेरित किया.

विपक्षी दलों के नेताओं पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने झारखंड के गिरिडीह में विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू प्रसाद का परिवार जमानत पर हैं. केजरीवाल सरकार के मंत्री जेल में हैं. जिन लोगों ने जनता के हक-अधिकार को छिना व लूटा है, उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है.

Also Read : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कार में अचानक घुसा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे पकड़ा

मोदी ने सैनिकों को दी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की छूट

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में दुश्मन हमारे सैनिक का सिर काटकर ले जाते थे और तत्कालीन सरकार चुप रहती थी. लेकिन मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट मिली हुई है.

समारोह में ये लोग थे मौजूद

समारोह में पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, अनूप सिन्हा, विनय कुमार सिंह, विभाकर पांडेय, छोटेलाल यादव, दीपक पंडित, संदीप डंगेच, यदुनंदन पाठक, सुनील पासवान, नवीन सिन्हा, महेंद्र वर्मा, दिलीप उपाध्याय, निर्भय सिंह, कामेश्वर पासवान, सीताराम वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, उषा कुमारी, संजू सिंह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

सीएए देश से बाहर निकालने का नहीं, नागरिकता देने वाला एक्ट

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएए किसी को देश से बाहर निकालने का नहीं, बल्कि यह एक्ट म्यांमार, बांग्लादेश आदि देशों से उत्पीड़न झेल कर आये हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्ध, पारसी व ईसाई को नागरिकता देने का एक्ट है. विपक्ष हताशा व निराशा में है, इसलिए हर ऐसे मुद्दे, जो देश व जनहित में है, उन मुद्दों को जनता के बीच तोड़ मरोड़कर पेश करने की उनकी आदत हो गयी है.

Also Read : साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, बंगाल को मनरेगा के बकाया से वंचित नहीं किया, कोष के इस्तेमाल में विसंगतियां

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देशहित का कोई भी मुद्दा आता है, तो विपक्ष का काम विरोध करना ही रह जाता है. सीएम ममता बनर्जी द्वारा सीएए का विरोध करने के सवाल पर कहा कि धारा 370 हटाने, तीन तलाक पर कानून बनाने एवं महिला आरक्षण आदि पर वह विरोध करती रही हैं.

एक सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि धर्म हमारी आस्था है. विकास हमारा एजेंडा है. गरीबों के लिए काम व देश के नागरिकों को सुरक्षा देना उद्देश्य है. उन्होंने एक देश एक चुनाव के संदर्भ में कहा कि इसे सभी पार्टियों को स्वीकार करना चाहिए. चूंकि हर छह माह में किसी न किसी राज्य में चुनाव होता है, इसका विकास पर असर पड़ता है. पूरा तंत्र लगता है. देश के विकास के लिए एक देश एक चुनाव बिल्कुल उचित है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य सरकार के साथ पक्षपात नहीं किया है. अगर किसी राज्य में आवास पर काम नहीं किया गया, तो वहां की सरकार इसके लिए जिम्मेदार है. केंद्र सरकार विकास के लिए फंड देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि गरीबों को मनरेगा व राशन का लाभ मिल रहा है. पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां पर लगभग 25 लाख लोग फर्जी जॉब कार्ड बना रखे हैं. राशन का घोटाला हुआ है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola