तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिरनी प्रखंड की पड़रिया पंचायत के बृंदा में तालाब में डूबने से एक अधेड़ बहादुर सिंह (50) की मौत शनिवार सुबह लगभग नौ बजे को हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी.
विज्ञापन
पड़रिया पंचायत के बृंदा गांव की घटना, गांव में पसरा मातम
बिरनी.
बिरनी प्रखंड की पड़रिया पंचायत के बृंदा में तालाब में डूबने से एक अधेड़ बहादुर सिंह (50) की मौत शनिवार सुबह लगभग नौ बजे को हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी. सूचना पर थाना प्रभारी मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. घटना के संबंध में ग्रामीण एतवारी साव ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग नौ बजे बहादुर अपने एक भतीजा टिंकू सिंह (8 वर्ष) को साथ मे लेकर बृंदा के कालीदह तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था. नहाने के दौरान पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया. साथ में गया भतीजा हो हल्ला कर ग्रामीणों को जानकारी दी. ग्रामीण दौड़कर तालाब पर पहुंचे और लगभग आधा घंटा बाद उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया कि मृतक की दो पुत्री है. दोनों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन