उपायुक्त के पास पहुंचा आवास में गड़बड़ी का मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर प्रखंड कार्यालय के समीप अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास में गड़बड़ी का मामला उपायुक्त के पास पहुंचा है. इसको लेकर प्रमुख आशा राज ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उपायुक्त गिरिडीह से की है.

विज्ञापन

बगोदर.

बगोदर प्रखंड कार्यालय के समीप अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास में गड़बड़ी का मामला उपायुक्त के पास पहुंचा है. इसको लेकर प्रमुख आशा राज ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उपायुक्त गिरिडीह से की है. इसे लेकर प्रमुख ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने और संवेदक की ओर से दी गयी धमकी को लेकर उपायुक्त गिरिडीह को पत्र लिखा है. उपायुक्त को दिये गए पत्र में प्रमुख ने कहा है कि बगोदर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पौने छह करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बन रहा है. इसमें शुरू से ही काम में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. कार्य में मटेरियल की गड़बड़ी और जैसे-तैसे कार्य किये जाने के मामले की जांच अपने स्तर से किया गया. वहीं मंगलवार को जेई जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में भी जांच की जा रही थी. गड़बड़ी को लेकर कार्य को बंद भी कराया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola