बगोदर में स्मार्ट मीटर ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 35 हजार तक के बिल से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर बाजार में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल मिला है. विभाग ने बिल में सुधार का आश्वासन दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

बगोदर. बगोदर प्रखंड में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिल मिलने का मामला सामने आया है. बगोदर बाजार के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले उनका बिजली बिल काफी कम आता था, लेकिन इस माह मोबाइल पर सीधे 30 से 35 हजार रुपये तक का बिल मैसेज पहुंच गया. अचानक इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

कम बिल वाले उपभोक्ताओं को आया हजारों का बिल

बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड समेत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है. 200 यूनिट से अधिक बिजली खपत होने पर बिल आना स्वाभाविक है. लेकिन कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके घरों में 200 यूनिट से कम बिजली खपत होने के बावजूद इस माह हजारों रुपये का बिल भेज दिया गया.

उपभोक्ताओं के अनुसार, कई लोगों को तीन से चार हजार रुपये से लेकर 30-35 हजार रुपये तक के बिजली बिल मिले हैं. इससे स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश

बगोदर नीचे बाजार के बिजली उपभोक्ता सतीश कुमार चौरसिया, भीम साव, प्रवीण जायसवाल और गोलू चौरसिया आदि ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक इस तरह के बिल मिलने से परेशानी बढ़ गयी है. उपभोक्ताओं का कहना है कि कम खपत के बावजूद इतनी बड़ी राशि का बिल समझ से परे है. इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति भी आक्रोश है.

ये भी पढ़ें: कौन संभालेगा सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत, श्वेता या कोई और? गिरिडीह में उठने लगे सवाल

विभाग ने कहा- बिल में किया जा रहा सुधार

इस मामले में बिजली विभाग के अनुमंडल एसडीओ राकेश कुमार महतो ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार की प्रक्रिया चल रही है. कई उपभोक्ताओं के बिल में सुधार भी किया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि इस माह जितने भी बिल जारी हुए हैं, उनकी जांच कर आवश्यक सुधार किया जायेगा. इसके बाद उपभोक्ताओं को संशोधित बिल भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola