देवरी में मधुमक्खियों के हमले से किसान घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
घायल किसान का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी
गिरिडीह के देवरी में खेत जा रहे किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज जारी है.
मधुमक्खियों के झुंड के हमले में किसान चक्रधर राय (53) घायल हो गये. घटना मंगलवार को देवरी थाना क्षेत्र की ढेंगाडीह पंचायत के गादि गांव में हुई. घायल किसान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चल रहा है.
खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गादि गांव के चक्रधर राय मंगलवार को अपने खेत में काम करने जा रहे थे. घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक मारने से उनके सिर में कई जगह चोट लगी और वे घायल हो गये.
ये भी पढ़ें: जमुआ में e-POS में नमक का स्टॉक, दुकानों में नहीं पहुंचा; गोदाम में डंप पड़ा अगस्त का आयोडीन नमक
सीएचसी देवरी में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, मधुमक्खियों के हमले के बाद किसान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. घटना से गांव में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए