होटल से लेकर दुकानों तक में खुलेआम बिक रही शराब
Updated at : 02 Jun 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

इन दिनों गांडेय के नामचीन होटलों, किराना से लेकर जूते-चप्पल की दुकानों व गुमटियों में खुलेआम देशी-विदेशी शराब की बिक्री हो रही है. इसकी खरीद-बिक्री का आलम यह है कि शराब बंदी के दौरान उक्त दुकानों-होटलों में शराब की कीमत डेढ़ गुना हो जाती है.
विज्ञापन
गांडेय.
इन दिनों गांडेय के नामचीन होटलों, किराना से लेकर जूते-चप्पल की दुकानों व गुमटियों में खुलेआम देशी-विदेशी शराब की बिक्री हो रही है. इसकी खरीद-बिक्री का आलम यह है कि शराब बंदी के दौरान उक्त दुकानों-होटलों में शराब की कीमत डेढ़ गुना हो जाती है. शराब के इस गोरखधंधे की चर्चा हर जुबां पर होने के बाद भी पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से गांडेय बाजार, मोहदा मोड़, गांधी नगर, अहिल्यापुर, तारा टांड, बुधुडीह, महेशमुंडा समेत कई गांवों के होटल से लेकर दुकानों में शराब की खरीद-बिक्री जोरों पर है. शराबबंदी होने पर दुकानदारों व होटल संचालकों की तो चांदी कटती है. वह डेढ़ गुना कीमत में शराब बेची कर मालामाल हो रहे हैं. लेकिन उत्पाद विभाग व पुलिस-प्रशासन इस अवैध कारोबार के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है. मालूम रहे कि चुनाव को लेकर दो दिन पूर्व से ड्राई डे घोषित है, लेकिन इसका असर भी दुकानदारों व होटल संचालकों पर नहीं दिखा.अवैध कारोबार के खिलाफ होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी :
गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिल रही है. जल्द ही छापेमारी कर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




