नल जल योजना की जांच को ले डीसी को पत्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बगोदर प्रखंड की पोखरिया पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्य में लापरवाही की जांच को लेकर पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार उपायुक्त को पत्र लिखा है. कहा है कि पोखरिया के अंतर्गत तारानारी गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल जल की व्यवस्था का प्रावधान है.
विज्ञापन
बगोदर.
बगोदर प्रखंड की पोखरिया पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्य में लापरवाही की जांच को लेकर पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार उपायुक्त को पत्र लिखा है. कहा है कि पोखरिया के अंतर्गत तारानारी गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल जल की व्यवस्था का प्रावधान है. लेकिन, संवेदक और अधिकारी के मिली भगत के कारण ड्राई बोरिंग व बिना पानी की उपलब्धता की जांच किये ही पाइपलाइन का काम किया गया है. इससे लोगो को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. कहा कि घटिया काम के कारण पांटी लीक कर रही है. इसे लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संवेदक से सुधार की मांग की, लेकिन संवेदक ने कोई पहल नहीं की. पंसस ने मामले को लेकर जांच की मांग की है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन