Giridih News :संदिग्ध स्थिति में मजदूर का शव तालाब में मिला

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :संदिग्ध स्थिति में मजदूर का शव तालाब में मिला

Giridih News :बिरनी प्रखंड अंतर्गत खरखरी के करमाटांड़ स्थित भोला सीमेंट दुकान में काम कर रहे युवक खरखरी निवासी अनिल राणा (28) का शव संदिग्ध स्थिति में तालाब से बुधवार पूर्वाह्न लगभग तीन बजे पाया गया. शव मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग सदमे में हैं.

विज्ञापन

परिजन दुकानदार पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग को ले ग्रामीणों ने बरहमसिया-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर करमाटांड़ के पास शव को रखकर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों से आवेदन देने और शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.

सुबह में आया था दुकान

मृतक के भाई सुनील राणा व पत्नी कलावती देवी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मेरे पति भोला सीमेंट दुकान सुबह छह बजे पहुंचे. पूर्वाह्न तीन बजे सूचना मिली कि उसके पति का शव चुटी राय के क्रशर स्थित तालाब में पड़ा हुआ है. इसके बाद वे ग्रामीण के साथ तालाब के पास पहुंचे. मृतक ने कहा कि पति का घुटना तालाब में डूबा हुआ और सिर बाहर दिखा. शव को वहां से उठाकर प्रेमचंद साव की दुकान के पास लाये. उसे रुकने के लिए कहा और जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह दुकान बंद कर भाग गया. कहा कि इससे यह साफ हो गया कि प्रेमचंद ने मेरे पति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि मृतक के परिवार से आवेदन मांगा गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर प्रमुख रामू बैठा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, मुखिया अभय राय, केंदुआ व बाराडीह के मुखिया सहदेव यादव, कैलाश यादव, दुर्गा साव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola