राजद की बैठक में कोडरमा लोस चुनाव पर चर्चा
राजद की बैठक में कोडरमा लोस चुनाव पर चर्चा
जमुआ. राजद की बैठक मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबदर अली के आवास पर हुई. अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर ने की. बैठक में कोडरमा लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई. इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है. कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करना है. गठबंधन प्रत्याशी के साथ राजद मजबूती के साथ खड़ी है. मौके पर प्रदेश सचिव गयासुद्दीन अंसारी, मो इरफान अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, इनामुल हक, राजेंद्र प्रसाद, रामदेव यादव, जगदीश यादव, मुंशी ठाकुर, नंदकिशोर यादव, तितु प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव, अतुल कुमार, लालबेग अंसारी, अर्जुन यादव, देवानंद हाजरा, देवानंद यादव आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए