Giridih News :किसान जनता पार्टी ने झंडा मैदान में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :किसान जनता पार्टी ने गिरिडीह के झंडा मैदान में भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों के खिलाफ एक धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी का आरोप है कि गरीब रैयतों को रजिस्टर टू की प्रति मांगने पर झूठा मुकदमा कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष व अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में न्यायालय की अवहेलना की गयी रजिस्टर टू की मूल प्रति देने के बजाय किसानों को धमकाया गया. तिसरी अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन चाहे जितने अत्याचार करे किसान पीछे नहीं हटेंगे.

लगान रसीद निर्गत होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि मृत पूर्वजों की जमीन जीवित वारिसों के नाम होने और भूदान-बंदोबस्ती का लगान रसीद निर्गत होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के बाद अंबेडकर चौक और गांधी चौक पर माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का संकल्प लिया गया तथा एसडीओ को मुख्य सचिव के नाम पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola