Giridih News: सुदिव्य के पक्ष में कल्पना सोरेन ने किया जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के पक्ष में रविवार को गांडेय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सदर प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया.

विज्ञापन

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के पक्ष में रविवार को गांडेय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सदर प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद थे. श्रीमती सोरेन ने लोगों से मुलाकात कर हेमंत सरकार की उपलब्धियों को बताया. साथ ही लोगों से झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया. कहा कि युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान, विद्यार्थी सबों के हित में विकास योजनाएं क्रियान्वित की गयी हैं. इसका समुचित लाभ लोगों को मिल रहा है. इस दौरान झामुमो विधायक सह प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया. दोनों नेताओं ने मोहनपुर, गादीश्रीरामपुर, फुलची, जसपुर, पुरनानगर, मटरूखा, चुंजका आदि पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola