बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवरी : देवरी पावर स्टेशन से जुड़े गांव में अनिमित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभक्ताओं को गुरुवार की शाम छह बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे के बीच 12 घंटे की अवधि में महज दो घंटे बिजली मिली. इससे उपभोक्ताओं को ऊमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इधर, अमजो फीडर से जुड़े […]

विज्ञापन

देवरी : देवरी पावर स्टेशन से जुड़े गांव में अनिमित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभक्ताओं को गुरुवार की शाम छह बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे के बीच 12 घंटे की अवधि में महज दो घंटे बिजली मिली. इससे उपभोक्ताओं को ऊमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इधर, अमजो फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि रात में महज एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति की गयी. ग्रामीण पंकज सिंह, पवन साव, गुड्डु ठाकुर, विक्की कुमार आदि ने बताया कि अमजो फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. ऊमस भरी गर्मी में महज एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति की गयी. इधर, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दुर्गेश नंदन सहाय का कहना है कि कम बिजली मिलने के कारण बिजली कटौती की जा रही है. इसके बाद भी रात की अवधि में पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola