Giridih News :अवैध आरा मिल में छापेमारी, लकड़ी बरामद
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Feb 2026 11:06 PM
Giridih News :अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी के निर्देश पर गिरिडीह वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि के नेतृत्व ने टीम बेलाटांड़ पहुंची.
छापेमारी के दौरान मशीन व अन्य संयंत्र को जेसीबी मशीन की मदद से उखाड़ लिया गया. टीम ने काफी मात्रा में लकड़ी भी जब्त किये. टीम ने इसके अलावे मालवाहक संख्या जेएच 11जी 2372 व तीन बाइक भी जब्त करने में सफलता पायी. छापेमारी के बाद वन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टर जब्त लकड़ी, मशीन व बाइक को फॉरेस्ट ऑफिस लायी. जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलाटांड़ में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गयी.
प्राथमिकी दर्ज कर होगी कार्रवाई
एसके रवि ने कहा कि उक्त अवैध आरा मिल का संचालन रसनजोरी पंचायत के कोलडीह निवासी जितेंद्र राणा कर रहा था. कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. कहा कि क्षेत्र अवैध आरा मिल के संचालन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, रोहित पानेरी, वनरक्षी विष्णु किस्कू, विनोद राणा, मो शमशेर, रामदेव मरांडी, रमेश टुडू, बबीता कुमारी, सुचिता कुमारी, दीपक दास, छोटू दास, बमशंकर वर्मा, सुनील हेंब्रम, संजयकांत यादव, आशीष मिश्रा, संजय पंडित, गौतम राय समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










