घर पर गिरा हाइटेंशन तार, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवरी प्रखंड की परसाटांड़ पंचायत के सिरनाटांड़ गांव में रविवार की शाम में भुवनेश्वर यादव के घर के पर 11 हजार का तार गिर गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

देवरी. देवरी प्रखंड की परसाटांड़ पंचायत के सिरनाटांड़ गांव में रविवार की शाम में भुवनेश्वर यादव के घर के पर 11 हजार का तार गिर गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. राहत की बात यह रही कि घटना में जाल-माल की क्षति नहीं हुई. घटना से भुनेश्वर के परिवार दहशत में हैं. परिवार के सदस्यों ने घर के ऊपर से गये हाइटेंशन तार को हटाने की मांग विद्युत विभाग से की है. भुवनेश्वर ने बताया कि छह माह पूर्व में भी ऐसी घटना घटी थी. उस समय भी उसने घर के ऊपर से तार हटाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने कोई पहल नहीं की. रविवार को दुबारा तार टूटकर घर पर गिर गया. तार गिरने से जमीन में जमा कचरा में आग आग लग गयी. इस बाबत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि घर पर 11 हजार का तार गिरने की जानकारी मिली है. यह बात सामने आयी है कि तार लगाने के बाद घर बनवाया गया. आवेदन के साथ तार व पोल हटाने का डिपार्टमेंटल चार्ज जमा करने के बाद इसे हटाया जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola