किन्नर ने लगाया मारपीट व छिनतई का आरोप, डीसी को आवेदन
धनबाद की किन्नर सुनैना सिंह ने अपने चेलों के साथ मारपीट, छिनतई व धमकी दिये जाने को ले उपायुक्त को आवेदन दिया है. कहा है कि वह वर्षों से गिरिडीह में बधाई मांगने का कार्य करती आ रही है.
गिरिडीह. धनबाद की किन्नर सुनैना सिंह ने अपने चेलों के साथ मारपीट, छिनतई व धमकी दिये जाने को ले उपायुक्त को आवेदन दिया है. कहा है कि वह वर्षों से गिरिडीह में बधाई मांगने का कार्य करती आ रही है. इधर, कुछ दिनों से कुछ बाहरी किन्नर गिरिडीह में जबरन बधाई मांगने का कार्य कर रहे हैं. रोकने पर बुरे परिणामों की धमकी दी जा रही है. इसकी सूचना उसने दो माह पूर्व गिरिडीह एसपी, एसडीएम को दी थी. कहा कि आठ जून को उसकी शिष्या परी व पूनम बधाई का मांग रही थीं. तभी, जबरन बधाई मांग रही प्रिया राज, निशा, काजल व दुर्गा समेत अन्य ने उन्हें रोककर मारपीट की. कान की बाली, सोने की चेन आदि छीन लिया. धमकी दी कि दोबारा गिरिडीह में नजर आने पर गोली मरवा दूंगी. उन्होंने मामले की जांच व कार्रवाई की माग की है.
डीसी ने सुनी समस्या, दी योजनाओं की जानकारी
किन्नर सुनैना सिंह के आवेदन के आलोक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने एसपी से वार्ता कर मामले की जानकारी ली और तत्काल जांच व पहल पर चर्चा की. इस क्रम में उन्होंने किन्नरों की समस्याओं पर चर्चा कर थर्ड जेंडर कार्ड, गरिमा कार्ड, आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी. उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर किन्नरों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए