Giridih News: तीन टन कोयला लदे मिनी ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, धंधेबाज फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: पुलिस ने लदे कोयला समेत मिनी ट्रक को जब्त कर बगोदर थाना ले आई है. बगोदर पुलिस गाड़ी मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर पुलिस ने कोयला लदी मिनी ट्रक को जब्त किया है. बताया जाता है कि कोयला की बोरियों को मिनी ट्रक में सब्जी और फल के कैरेट से ढंक कर ले जाने की योजना थी. इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगोदर थाना क्षेत्र के तारानारी से मिनी ट्रक में कोयला को लादकर बिहार भेजने की योजना है. सूचना को सत्यापित करते हुए बगोदर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर छापामारी अभियान शुरू किया. इस दौरान तारानारी गांव में पुलिस ने देखा कि मिनी ट्रक में करीब तीन टन कोयला लोड किया गया था और पुलिस को देखते ही धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola