Giridih News: एक सौ महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 12:02 AM
Giridih News: असको पंचायत के पूर्व मुखिया डोमनी देवी, वार्ड सदस्य अनीता देवी, मुनियां देवी आदि सहित लगभग तीन सौ की संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, पार्टी के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कांग्रेस की सदस्यता लेनेवाली महिलाओं का स्वागत किया.
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेता अनिल चौधरी के सहयोग व पूर्व प्रमुख सुमित्रा देवी के नेतृत्व में गुरुवार देवरी प्रखंड के तपसीडीह गांव में समारोह आयोजित कर प्रखंड के तपसीडीह, टोला परोसन टिहरो, खोजारटोल, डाड़ीडीह, तिवारीडीह, गांव के लगभग सौ महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी. असको पंचायत के पूर्व मुखिया डोमनी देवी, वार्ड सदस्य अनीता देवी, मुनियां देवी आदि सहित लगभग तीन सौ की संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गा शर्मा, पार्टी के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कांग्रेस की सदस्यता लेनेवाली महिलाओं का स्वागत किया. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा कि झारखण्ड में गठबंधन की सरकार जनहित में एक-एक कार्य कर रही है. यहां के युवाओं व महिलाओं को रोजगार कैसे दें, उसके लिए प्रयासरत है. महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना लाकर 18 से 49 वर्ष तक के सभी वर्ग की महिलाओं को सम्मान देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है. किसानों का दो लाख तक के कृषि ऋण माफ किया जा रहा है. सरकार की अन्य जनहित योजनाओं को सुचारू ढंग से संचालित किया जा रहा है.
संगठन का विस्तार कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता : सतीश केडिया
जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि संगठन का विस्तार कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता है. जिसके तहत महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान देने का इतिहास रहा है. देश पहली बार महिला को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति पद देने का कार्य कांग्रेस के द्वारा किया गया. पार्टी नेता अनिल चौधरी ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो कार्य का असको पंचायत के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया गया. कहा असको पंचायत के तीन सौ महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार महिलाओं सुरक्षा व रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, अवधेश राय, सत्यानंद कुमार, किशोर राय, भवानी देवी, कुंती देवी, नीतू देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, उपेंद्र महथा, गौतम कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










