Giridih News: मायुमं प्रेरणा के आनंद मेला सह रैंप वॉक शो का हुआ समापन

Giridih News: रैंप वॉक क्वीन का खिताब रुचि सुराना को मिला. वहीं सोनाली गुप्ता रनर-अप रही. मेले में ज्योता कुमार ने भरतनाट्यम् व हिप हॉप डांस द फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने किया. कार्यक्रम की संयोजक रिया अग्रवाल, कविता राजगढ़िया और रुचि खेतान ने बताया कि इस आनंद मेला का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करना है.
मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा की ओर से संगम गार्डन होटल में आनंद मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूनम सहाय उपस्थित थीं. शाम के समय रैंप वॉक शो का आयोजन किया गया. इसमें निर्णायक की भूमिका स्नेह जैन व बेला जलान ने निभाई. रैंप वॉक क्वीन का खिताब रुचि सुराना को मिला. वहीं सोनाली गुप्ता रनर-अप रही. मेले में ज्योता कुमार ने भरतनाट्यम् व हिप हॉप डांस द फ्यूजन डांस एकेडमी के बच्चों ने किया. कार्यक्रम की संयोजक रिया अग्रवाल, कविता राजगढ़िया और रुचि खेतान ने बताया कि इस आनंद मेला का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सह मंडल के सहायक मंत्री अभिषेक छापरिया व युवा आकाश अग्रवाल का भी योगदान रहा. इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के अरविंद अग्रवाल, महावीर कूटिया मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश जालान, सीमा खेतान, स्वाति शर्मा, साक्षी चौधरी, प्राची मुसद्दी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










