Giridih News :कोडरमा जा रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन लिमिट किमी संख्या 345/10-12 के प्लेटफार्म नंबर तीन के समीप मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे एक ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह निवासी रामजी पासवान पिता बासुदेव पासवान के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार रामजी कोडरमा में मजदूरी करता था. वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह भी अपने घर से कोडरमा जाने के लिए निकला था. वह हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाता था. ट्रेन पकड़ने के लिए वह रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था.

लाइन पार करने के दौरान दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आया

इसी दौरान वह डाउन ट्रैक पर तेज रफ्तार आ रही दुर्गियाना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. रामजी के शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ भी वहां पहुंचे. मृतक के शरीर को आरपीएफ, पोर्टर एवं सफाई कर्मियों के सहयोग से वीडियोग्राफी करते हुए सम्मानपूर्वक रेल पटरी से हटाकर प्लेटफार्म नंबर तीन और ट्रैक को 8:00 बजे क्लियर किया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी. जीआरपी शव को कब्जे में लेकर छानबीन तथा आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola