गिरिडीह में मोबाइल झपटकर भाग रहा था युवक, ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के पिपरा सिंघा गांव में घर में अकेली महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह. घर में अकेली महिला के हाथ से मोबाइल झपट कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पिपरा सिंघा गांव की है.

विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह दो युवक बाइक से गांव पहुंचे थे. इनमें से एक युवक सुधीर मंडल के घर में महिला को अकेला देख घर में घुस गया और महिला के हाथ से मोबाइल झपट कर भागने लगा. इसके बाद महिला के हो-हल्ला पर आसपास के ग्रामीण जुट गये और चोर का पीछा किया.

ये भी पढ़ें: गावां में जंगली बिरनी के हमले में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब तक चार लोगों की जान गयी

ग्रामीणों को आता देख एक हुआ फरार

ग्रामीणों को पीछे आते देख बाइक सवार दूसरा युवक फरार हो गया. इधर, ग्रामीणों ने पीछा कर मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी.सूचना पर पहुंची अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने आरोपी को थाना ले आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola