गावां में जंगली बिरनी के हमले में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अब तक चार लोगों की जान गयी

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गावां प्रखंड में जंगली बिरनियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक और 85 वर्षीय बुजुर्ग की बिरनी के हमले में मौत हो गई है. इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

गावां. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जंगली बिरनियों का प्रकोप लगातार जारी है. मंगलवार को पिहरा निवासी मो सदीक (85) की जंगली बिरनी के हमले में मौत हो गयी. सोमवार को वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत को देखने गये थे. इसी दौरान अचानक जंगली बिरनियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

इलाज के बाद रेफर, रास्ते में मौत

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में मो सदीक को बेलाटांड़ ले गये. वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

मो सदीक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में हाथियों के बाद जंगली बिरनियों का आतंक, गावां में पखवाड़े भर में चार मौतों से दहशत

अब तक चार लोगों की मौत की बात

ग्रामीणों के अनुसार, गावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जंगली बिरनियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अब तक करीब सौ से अधिक लोगों के हमले में घायल होने की बात कही जा रही है. इनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है.

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. खेत और जंगल की ओर जाने वाले लोग सावधानी बरत रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola