हजारीबाग और चानों के बीच रोमांचक मुकाबला, पेनल्टी शूटआउट में हजारीबाग ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन में शामिल मुखिया व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हेसला गांव में स्व. मिथिलेश यादव की याद में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में हजारीबाग और चानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. पेनल्टी शूटआउट में हजारीबाग ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के हेसला गांव में युवा स्पोटिंग क्लब की ओर से स्व. मिथिलेश यादव मेमोरियल तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में हजारीबाग और गिरिडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला हजारीबाग और चानों की टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में हुआ फैसला

40 मिनट के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें हजारीबाग की टीम ने चानों को एक गोल से हराकर मुकाबला जीत लिया.

पेनल्टी शूट मारते हुए खिलाडी की तस्वीर  मैच का उद्घाटन करते हुए मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network
पेनल्टी शूट लेते हुए गोल की ओर शॉट लगाता खिलाड़ी

फाइनल होगा 17 सितंबर को

दूसरे मुकाबले में कुशमर्जा और नारायणपुर की टीमें आमने-सामने हुईं. निर्धारित समय में दोनों टीमों के बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया. इसमें कुशमर्जा की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज की. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जायेगा. विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद और कप, जबकि उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये नकद और कप प्रदान किया जायेगा.

मिथिलेश यादव की स्मृति में आयोजनआयोजकों के अनुसार, हेसला निवासी मिथिलेश यादव की इस वर्ष 14 अगस्त को हत्या कर दी गयी थी. वह मिलनसार स्वभाव के थे और खेलों के प्रति युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करते थे. क्रिकेट और फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए वह खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण भी करते थे.

समाजसेवा से जुड़े रहने के कारण स्थानीय युवाओं में उनकी अलग पहचान थी. उनकी स्मृति में इस वर्ष टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. आयोजकों ने बताया कि आने वाले वर्षों में प्रतियोगिता को और व्यापक रूप दिया जायेगा.

स्थानीय युवा कर रहे आयोजन में सहयोग

प्रतियोगिता के आयोजन में स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर मुखिया रामचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य पति मो. अमजद, राकेश कुमार महतो, प्रेमचंद साहू, पूर्व मुखिया अशोक महतो, रोहित महतो, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, दिवाकर कुमार, राहुल कुमार, करण कुमार, अरुण कुमार, धर्मेंद्र महतो, आर्मी जवान दीपक महतो, वीरेंद्र कुमार महतो समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola