राहुल गांधी के जन्म दिन पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birthday celebrated as service day
विज्ञापन
जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया
गिरिडीह.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा. इसके बाद वृद्धा आश्रम पहुंचकर कांग्रेसियों ने फल बांटे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, किसानों की बुलंद आवाज हैं. कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले योद्धा हैं. मौके पर मदन लाल विश्वकर्मा, नूरी, जुनैद आलम, राजेश तुरी, सैफुद्दीन, चंद्रशेखर सिंह, पप्पू, प्रो. मंजूर अंसारी, रामानंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे. इधर, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय वृद्धा आश्रम में फूड पैकेट बांटे गये. इस अवसर पर श्री केडिया ने बताया कि आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. अलग-अलग जगह पर गरीब असहाय लोगों के बीच सेवा प्रदान की गई. इसी क्रम में वृद्धा आश्रम में फूड पैकेट वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस के यश सिन्हा, बिलाल हुसैनी आदि उपस्थित रहे.गिरिडीह.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा. इसके बाद वृद्धा आश्रम पहुंचकर कांग्रेसियों ने फल बांटे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, किसानों की बुलंद आवाज हैं. कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले योद्धा हैं. मौके पर मदन लाल विश्वकर्मा, नूरी, जुनैद आलम, राजेश तुरी, सैफुद्दीन, चंद्रशेखर सिंह, पप्पू, प्रो. मंजूर अंसारी, रामानंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे. इधर, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय वृद्धा आश्रम में फूड पैकेट बांटे गये. इस अवसर पर श्री केडिया ने बताया कि आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. अलग-अलग जगह पर गरीब असहाय लोगों के बीच सेवा प्रदान की गई. इसी क्रम में वृद्धा आश्रम में फूड पैकेट वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस के यश सिन्हा, बिलाल हुसैनी आदि उपस्थित रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन