Giridih News:बिजली विभाग ने आठ पर लगाया ढाई लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्युत विभाग ने बुधवार को सरिया स्टेशन रोड, पेठियाटांड़, काला रोड व पोखरियाडीह में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आठ लोगों को बिना कनेक्शन व मीटर के चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया गया.

विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बुधवार को सरिया स्टेशन रोड, पेठियाटांड़, काला रोड व पोखरियाडीह में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आठ लोगों को बिना कनेक्शन व मीटर के चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया गया. इनमें विकास मंडल, रोहित मंडल, रंजीत कुमार, पंकज मंडल, मनोहर सिंह, अरुण सिंह, रूपेश मंडल व राजकुमार शामिल हैं. विभाग के कनीय अभियंता राजेश निरंजन टोप्पो ने सभी आरोपियों के घर का बिजली कनेक्शन काटकर 25 मीटर तार जब्त किया. साथ ही आठों के खिलाफ सरिया थाना में आवेदन देकर लगभग ढाई लाख का जुर्माना लगाया. चोरी से बिजली जलाने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. जेई श्री टोप्पो ने क्षेत्र के लोगों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपभोग करने की अपील की. कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी अभियान में लाइनमैन राजेश रवानी, विक्की विश्वकर्मा, महेश महतो, सोनू यादव, दीपक महतो, सौरभ सामंतो शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola