गिरिडीह: करमा पर्व की तैयारी के बीच गानोडीह तालाब में दर्दनाक हादसा, फूल तोड़ने उतरे राजमिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में करमा पर्व की तैयारी के दौरान एक राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कल्हाबार पंचायत के लुसियो गांव में हुई।

विज्ञापन

गिरिडीह. डुमरी थाना क्षेत्र की कल्हाबार पंचायत के आदिवासी बहुल लुसियो गांव में मंगलवार को करमा पर्व की तैयारी के दौरान तालाब में डूबने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लुसियो निवासी सुरेश हेंब्रम (41) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

विज्ञापन

फूल तोड़ने गानोडीह तालाब गया था

बताया गया कि सुरेश हेंब्रम अपने कुछ साथियों के साथ करमा पर्व के लिए फूल तोड़ने गानोडीह तालाब गया था. फूल तोड़ने के दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे. लोगों ने काफी प्रयास के बाद सुरेश को तालाब से बाहर निकाला.

इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में डुमरी रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

विधायक ने मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की बात कही

घटना की सूचना मिलने पर डुमरी विधायक जयराम महतो लुसियो गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. विधायक ने अंचल अधिकारी से भी बात की और आपदा राहत के तहत मिलने वाले सरकारी मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर राशि उपलब्ध कराने को कहा.

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था सुरेश

बताया गया कि सुरेश हेंब्रम परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. परिवार में पत्नी मंझली देवी, पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं. दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है. सुरेश की मौत के बाद पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया नूरूद्दीन अंसारी ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया. मुखिया सुबोध यादव और पूर्व मुखिया अमित सिन्हा ने भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

ये भी पढ़ें: गिरडीह: सरिया में चोरों का आतंक, नावाडीह पंचायत सचिवालय समेत 7 वाहनों से बैटरियां पार, सेवाएं ठप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola