Giridih News :क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद, मारपीट में दो बच्चे घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह गांव में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट में एक पक्ष के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

घायलों की पहचान नियाज और अहमद के रूप में की हुई. घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दोनों बच्चों के माथे में गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बच्चों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आपसी विवाद बढ़ते हुए मारपीट शुरू हो गयी.

एक युवक हिरासत में

लोगों ने मामले की सूचना पचंबा थाना को दी. सूचना मिलते ही पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार व थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है. घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. इस संबंध में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola