Gridih News : डीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनी आमजनों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

Gridih News : कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निराकरण

विज्ञापन

Gridih News : गिरिडीह. डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं. डीसी ने सभी मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, इंश्योरेंस क्लेम, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए. इस अवसर पर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया. डीसी ने प्रत्येक मामले की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola